उत्तर प्रदेशकानपुर

कानपुर सेंट्रल सहित सभी स्टेशनों पर सुरक्षा चाक चौबंद, युवाओं पर रखी जा रही नजर

  • स्टेशनों से दूर युवाओं की भीड़ की टोह ले रहे सुरक्षा कर्मी

कानपुर। अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं द्वारा की जा रही हिंसा को देखते कानपुर सेंट्रल सहित सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। युवाओं पर पैनी नजर रखी जा रही है और बिना चेकिंग के किसी को भी स्टेशनों के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। इसके साथ ही स्टेशनों से दूर भी सुरक्षा कर्मी युवाओं की भीड़ की टोह ले रहे हैं।

अग्निपथ योजना का युवाओं द्वारा बराबर विरोध जताया जा रहा है और रेलवे स्टेशनों सहित तमाम सार्वजनिक उपक्रमों को निशाना बनाया जा रहा है। कई स्टेशनों पर विरोध कर रहे युवाओं ने आगजनी कर दी और उनका विरोध बढ़ता ही जा रहा है। इसको देखते हुए सेंट्रल स्टेशन सहित सभी रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्टेशन के घंटाघर और कैंट साइड सभी गेट पर पुलिस के जवान मुस्तैद दिखाई दे रहे हैं। रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस के जवान सभी प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे हैं।

आरपीएफ प्रभारी वीवी सिंह ने बताया है कि अग्निपथ भर्ती के विरोध में अलर्ट रखा गया है, जिसके चलते स्टेशन के दोनों साइड पर पुलिस बल मुस्तैद है। किसी को भी बिना चेकिंग के प्लेटफार्म के अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। स्टेशन पर सुरक्षा के सभी इंतजाम कर लिए गए है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button