उत्तर प्रदेशऔरैया

बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर पर छापा, भारी मात्रा में दवाईयां बरामद

औरैया। सहायल थाना क्षेत्र में गांव बगिया पुर्वा में गुरुवार को ड्रग टीम द्वारा बिना लाइसेंस संचालित सुप्रिया मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में अवैध दवाइयों का जखीरा पकड़ा गया। इस करवाई से क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद ड्रग टीम के द्वारा बरामद दवाइयों के जखीरा को सील कर थाना पुलिस के सुपुर्दगी कर दे दिया गया।

सहायल क्षेत्र के गांव बगिया पुरवा निवासी शिशुपाल पुत्र शिवसिंह ने जिलाधिकारी औरैया को दिए शिकायती पत्र में कहा था कि उनके गांव व उसके आसपास गांव में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे है। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल एक टीम गठित की गयी। टीम में ड्रग इंस्पेक्टर औरैया ज्योतिषा आनन्द, इटावा इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय, कानपुर ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान को मामले की जांच कर करवाई के निर्देश दिए गए।

ड्रग टीम ने बगियापुरवा में सुप्रिया मेडिकल स्टोर पर छापा मारा जिसको बिना लाइसेंस के पकड़ा गया। साथ ही बड़ी मात्रा में अवैध प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गई। छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक मौके पर फरार हो गया। जिसके बाद टीम ने अवैध लड़ाइयों को बोरो में सील कर पुलिस को सौप दिया। ड्रग टीम के द्वारा इस करवाई के बाद क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया।

इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर औरैया ज्योतिषा आनन्द ने बताया कि शिकायत के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर बिना लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया है जहां से बड़ी मात्रा में दवाइया मिली है। दवाइयों का सौंपल लखनऊ भेजा जा रहा है साथ ही उच्चाधिकारियों को जांच रिपोर्ट सौंपी जा रही है। सौंपल की रिपोर्ट आ जाने के बाद कानूनी करवाई की जाएगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button