उत्तर प्रदेशलखनऊ

विज्ञान भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये डा. शेखर मांडे

  • स्वदेशी विज्ञान को आगे बढ़ाना विज्ञान भारती का मुख्य उद्देश्य: डा.शेखर मांडे

लखनऊ। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सी.एस.आई.आर.) के पूर्व महानिदेशक डा. शेखर मांडे को विज्ञान भारती का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। डा. शेखर मांडे पहले से संगठन से जुड़े रहे हैं। चह पूर्व में विज्ञान भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। लखनऊ के डा.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में शुक्रवार को सम्पन्न विज्ञान भारती की आम सभा में देशभर से आये प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं डॉ सुधीर भदोरिया दुबारा राष्ट्रीय महसचिव चुने गये हैं।

डा. शेखर मांडे ने बताया कि विज्ञान भारती के एक स्वदेशी विज्ञान आन्दोलन है। स्वदेशी विज्ञान को आगे बढ़ाना विज्ञान भारती का मुख्य उद्देश्य है। देश के नव निर्माण में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का कैसे उपयोग हो इसके लिए विज्ञान भारती सतत प्रयत्नशील है। हमारा मुख्य ध्येय पारम्परिक और आधुनिक विज्ञानों को आपस में जोड़ना और प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक विज्ञान को आगे बढ़ाना है। विज्ञान भारती अवध प्रान्त के प्रान्तीय संगठन मंत्री श्रेयांश मांडलोई ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि विज्ञान भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन कल प्रारम्भ होगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button