उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में स्थापित होगा व्यापार मंडल का कार्यालयः लोकेश अग्रवाल

  • अतुल जैन बने प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री

लखनऊ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष, लोकेश कुमार अग्रवाल ने लखनऊ में होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए बताया कि अतुल जैन को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत का प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि अतुल जैन लखनऊ में ही नहीं बल्कि संपूर्ण उत्तर प्रदेश में एक लोकप्रिय व कर्मठ व्यापारी नेता है।

लोकेश अग्रवाल ने बताया कि मल्टीनेशनल, शॉपिंग मॉल, ऑनलाइन शॉपिंग के दौर में व्यापारी गंभीर संकट से गुजर रहा है। सरकारों द्वारा लाल कारपेट बिछाकर ऑनलाइन शॉपिंग व शॉपिंग मॉल का स्वागत किया जा रहा है। साप्ताहिक बंदी के नाम पर 52 दिन व्यापारी की दुकान बंद किंतु ऑनलाइन शॉपिंग व शॉपिंग मॉल चालू। ऐसे में एक अनुभवी व सुलझे हुए अतुल जैन जैसे व्यापारी नेता की आवश्यकता है जो व्यापारियों की समस्या को तकनीकी आधार पर सरकार व अधिकारियों के सामने व्यापारियों का पक्ष जोरदार तरीके से रख सके। साथ ही व्यापारियों को कानून की बारीकियों से निबटने के लिए संगठित व शिक्षित कर सके।

उन्होंने कहा कि आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी इकाइयों के गठन कर चुका है। अतुल जैन के नेतृत्व में लखनऊ के ही नहीं संपूर्ण उत्तर प्रदेश के व्यापारी लाभान्वित होंगे। शीघ्र ही लखनऊ में व्यापार मंडल का कार्यालय स्थापित किया जाएगा, जिससे व्यापारियों की सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण हो सके। फूड एक्ट, मंडी समिति, जीएसटी, माप तोल विभाग, बिजली व श्रम कानूनों की जटिलताओं में जकड़े व्यापारी को राहत दिलाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगें।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button