उत्तर प्रदेशलखनऊ

तुलसियानी बिल्डर का संचालक लखनऊ में गिरफ्तार, लोगों से हड़पे है करोड़ों रुपए

लखनऊ। तुलसियानी ग्रुप के निदेशक अजय तुलसियानी को लखनऊ की डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह की क्राइम टीम ने मंगलवार को महानगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रियल एस्टेट कम्पनी चलाता है। निवेशकों को फ्लैट देने का झांसा देते हुए आरोपी ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। उसके खिलाफ विभूतिखंड कोतवाली में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक अजय तुलसियानी के विरुद्ध कानपुर निवासी जिस संचालक मनीष धवन ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी ने सुशांत गोल्फ सिटी शहीद पथ के पास प्लासियो इम्पीरियल के नाम से अपार्टमेंट बनाए जाने का दावा किया था।

अजय और उसके साथियों की लुभावनी स्कीम में फंस कर मनीष ने वर्ष 2014 में करीब 37 लाख रुपये जमा किए थे। जिसके बाद उन्हें फ्लैट नहीं दिया गया। पूछताछ करने पर धमकी दी जाती थी। इसी तरह आरोपी अजय तुलसियानी ने गोल्फ व्यू प्रोजेक्ट शुरू कर वाराणसी निवासी लल्ला राम मौर्या से पांच करोड़ रुपये हड़पे हैं। डीसीपी के मुताबिक अजय तुलसियानी से पूछताछ की जा रही है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button