उत्तर प्रदेशलखनऊ

जरुरतमंद बच्चों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

  • रॉबिन हुड आर्मी और कार्डिनल कार्नेशन ने मलिन बस्तियों के बच्चों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोमती नगर, विश्वास खण्ड स्थित गायत्री पार्क में आयोजित समारोह में रॉबिन हुड आर्मी और कार्डिनल कार्नेशन ने मलिन बस्तियों में रहने वाले जरुरतमंद बच्चों को जरुरत के सामान वितरण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

शालीन सिंघल ने बताया कि कई प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को रॉबिन हुड आर्मी ने स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम तैयार करवाए थे। प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करना, पर्यावरण संरक्षण और देश भक्ति को लेकर गीत, कविताएं और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किएं।

सयैद अगदस ने कहा कि रॉबिन हुड आर्मी वंचित बच्चों के लिए हमेशा तत्पर रहती है और आजादी के अमृत महोत्सव पर ऐसे बच्चों को जागरूक करते हुए देश भक्ति का संचार किया गया।

 

कार्डिनल कार्नेशन के संस्थापक अभय श्रीवास्तव तथा प्रेरणा श्रीवास्तव अमेरिका से आजादी के अमृत महोत्सव में भाग लेने के लिए पहुंचे। अभय श्रीवास्तव ने कहा कि देश की आर्थिक आजादी के लिए उत्तर प्रदेश के युवाओं को आईटी सेक्टर में नामचीन कम्पनियों के साथ काम करने का मौका दिया जा रहा है।

जरुरतमंद बच्चों के बीच स्वतंत्रता दिवस मनाने का उद्देश्य सामाजिक प्रेरणा देने का है। प्रेरणा श्रीवास्तव ने कहा कि लगभग 20 वर्षों से हम लोग न्यू जर्सी में आईटी कम्पनियों के साथ काम कर रहे थे और अब उत्तर प्रदेश के युवाओं को घर बैठे दुनिया की मशहूर आईटी कम्पनियों में रोजगार उपलब्ध करवाएंगे।

अपने इम्प्लाइज को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विश्वदीप भटनागर, अदिति राणा, सबा कादरी, वैभव प्रकाश, नाजिश रहमान, राहुल पाण्डेय के साथ स्थानीय नागरिक मौजूद रहें।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button