उत्तर प्रदेशप्रयागराज

सांसद डॉ. रीता जोशी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर लिया जायजा

  • बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की

प्रयागराज। सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने बुधवार को कंजासा, विरवल, जगदीशपुर, महेरा, मझियारी और सेमरी गांव पहुंच कर लोगों के दुख दर्द को जाना। मझियारी गांव के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित किया। इस दौरान सांसद ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के तहसील अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बाढ़ से हुई फसलों के नुकसान का आकलन कर भेजने का निर्देश दिया।

कहा कि बाढ़ का पानी कम हो रहा है। डॉ. रीता जोशी ने बाढ़ के बाद की समस्याओं से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को सक्रिय रहने के लिए सीएमओ को निर्देश दिया। बाढ़ के बाद गंदगी के अंबार की सफाई एवं एंटी लार्वा दवा छिड़काव पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार एवं प्रशासन की तरफ से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गयी हैं। डॉ. रीता जोशी ने कहा कि वे बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुनने व प्रशासन की ओर से की गयी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेने के लिए आयी हैं।

उपजिलाधिकारी बारा ने सांसद को बताया कि तहसील द्वारा गठित टीम निरंतर बाढ़ क्षेत्रों का भ्रमण कर रही है तथा बाढ़ से प्रभावित लोगों को रेस्क्यू कर रही है। जल पुलिस तथा सामान्य पुलिस, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर निगरानी रख रहे हैं। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सभी खंड विकास अधिकारी, सीएचसी अधीक्षक को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर स्थिति का जायजा लेते रहने का निर्देश दिया गया है। सेमरी में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मोबाइल बैन भी लगाई गई है जिसमें डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ सहित दवाएं उपलब्ध हैं।

मझियारी गांव के लिए 24 घण्टे एम्बुलेंस को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। बाढ़ घटने के बाद दवा साफ सफाई एवं दवा का छिड़काव भी कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ के लिए घरों एवं फसलों के नुकसान का भी आकलन कराया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम बारा शुभम यादव, सीएचसी अधीक्षक, थानाध्यक्ष घूरपुर, लालापुर सहित प्रधान कंजासा दिनेश निषाद,उमा शंकर मिश्रा, राजू कुमार, संत प्रसाद पांडेय, दिनेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह, अनुराग मिश्र, राजेश त्रिपाठी, जितेंद्र गुप्ता, रामजी निषाद, वंदना सिंह, जगत नारायण शुक्ला, पृथ्वी पाल साहू, अंजनी लाल, हरि राम त्रिपाठी, दिनेश निषाद आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button