उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

बीच रास्ते में बिगड़ी एंबुलेंस की तबीयत, धक्का लगाने पर भी नहीं हुई स्टार्ट, वीडियो वायरल

प्रतापगढ़: आम जनता की सुविधा के लिए सरकार की तरफ से शुरू की गई 108 एंबुलेंस का रखरखाव सुचारू रूप से नहीं चल रहा है. इसके चलते बीच रास्ते में एंबुलेंस के खराब होने की तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं. ऐसा ही एक वीडियो प्रतापगढ़ से सामने आया है. यहां मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने एंबुलेंस खराब होने पर स्थानीय लोग एंबुलेंस को धक्का लगा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने ही एंबुलेंस बीच रास्ते में खराब हो गई. एंबुलेंस किसी मरीज को अस्पताल छोड़कर वापस लौट रही थी. इसी दौरान अस्पताल के बाहर एंबुलेंस खराब होने पर स्थानीय लोगों ने धक्का लगाकर मदद की. इस दौरान एंबुलेंस को धक्का लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के मुताबिक वीडियो मेडिकल कॉलेज गेट के ठीक सामने का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एंबुलेस को कुछ लोग धक्का लगा रहे हैं. इसके बावजूद एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हुई. कहा जा रहा है कि अक्सर यह एंबुलेस ऐसे ही बीच रास्ते में खराब हो जाती है. इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

मामले में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आर्य देश दीपक का कहना है कि यह उनके कार्य क्षेत्र से बाहर है. 108 एंबुलेंस का खराब होना उनके कार्य क्षेत्र में नहीं है. 108 एंबुलेंस की निगरानी शासन की तरफ से की जाती है. उन्होंने कहा कि एंबुलेंस किसी तकनीकी खराबी के चलते स्टार्ट नहीं हुई होगी. इन एबुलेंस की देखरेख लखनऊ की जीवीके कंपनी कर रही है. फिटनेस और संचालन की जिम्मेदारी जीवीके कंपनी की है.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button