उत्तर प्रदेशसम्भल

संभलः क्लास रूम में ही 18 घंटे बंद रही छात्रा, जंगलों में होती रही रातभर तलाश

संभल। स्कूल गई छात्रा देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो खलबली मच गई। रातभर जंगलों में उसकी तलाश होती रही। अगले दिन सुबह छात्रा अपने ही स्कूल की क्लास में बंद मिली तो हड़कंप मच गया। 18 घंटे तक छात्रा बिना कुछ खाए पीए क्लास में ही बंद रही। बुधवार सुबह शिक्षक स्कूल पहुंचे तो छात्रा कमरे में चीख रही थी। चीख सुनकर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए और शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। मामला गुन्नौर विकास खंड क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी बालूशंकर का है।

नखासा क्षेत्र के गांव रहटौल निवासी ज्ञानसिंह की सात वर्षीय बेटी अनुष्का गुन्नौर विकासखंड की ग्राम पंचायत धनारी पट्टी बालूशंकर में मामा सत्यपाल सिंह के घर रहकर गांव के परिषदीय स्कूल में कक्षा दो में पढ़ाई कर रही है। मंगलवार को अनुष्का स्कूल में पढ़ने पहुंची। छुट्टी के समय अनुष्का को कमरे में नींद आ गई। छुट्टी होने पर शिक्षक वेदराम सिंह और सत्यपाल सिंह ने कमरों के ताले बंद किए और घर चले गए। छात्रा कमरे में ही सोती रह गई।

छात्रा के घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों ने तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। इस पर परिजन व ग्रामीण दिनभर जंगल में तलाश करते रहे। देररात तक छात्रा को तलाश किया लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। बुधवार सुबह शिक्षक स्कूल पहुंचे तो छात्रा कमरे में बिलख रही थी। छात्रा को बदहवाश देखकर शिक्षक भी घबरा गए। जानकारी पाकर छात्रा के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button