उत्तर प्रदेशहरदोई

पालिका बोर्ड की बैठक में 94 मानचित्र और डोर टू डोर कलेक्शन का प्रस्ताव पास

  • साफ-सफाई में लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई:नसरीन बानो
  • पालिका बोर्ड की बैठक में 94 मानचित्र और डोर-टू डोर-कूड़ा कलेक्शन का प्रस्ताव पास

हरदोई। नगर पालिका परिषद,शाहाबाद के बोर्ड की बैठक शनिवार को हुई जिसमें समस्त सभासदों की सहमति से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन प्रक्रिया को सर्वसम्मति से पास किया गया। नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक नसरीन बानो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें साफ-सफाई और विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की गई।कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।बैठक को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष नसरीन बानो ने कहा कि समस्त वार्डो में सड़क,पानी,लाइट,साफ सफाई की हर व्यवस्था को मुहैया करवाने की जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की है और सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य किये जा रहे है।पालिका से जुड़ी हर सुविधाओं को नागरिकों तक पहुंचाकर अपना बेहतर कार्य कर पालिका अपने दायित्व को पूर्ण कर रही है।

पालिका अध्यक्ष ने साफ़ लहजे में कहा कि साफ सफाई व्यवस्था में लापरवाही करने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।अगर किसी भी बार्ड में सफाई का कार्य समुचित न पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।पालिका के सभी कर्मचारी अपने कर्तव्यों और डयूटी की जिम्मेदारी पूर्ण ढंग से निभाये।अधिशाषी अधिकारी आर.आर. अम्बेश ने कहा कि नगर को साफ सुथरा रखने में सभी नागरिक सहयोग करें और सड़कों और नालियों पर किसी प्रकार अतिक्रमण न करें। बोर्ड बैठक में 94 मानचित्र पास किये गए और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का प्रस्ताव पढ़कर सुनाया गया जिसे सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से पास किया गया।इस मौके पर लक्ष्मी कांत त्रिपाठी,तारिक खां,पवन रस्तोगी,बेबी त्रिपाठी,किशन कुमार,किरण देवी,इमरान खां,अजहर मसूद,सरिता गुप्ता,यदुवीर सभासद आदि मौजूद रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button