उत्तर प्रदेशलखनऊ

चित्रकारों ने कैनवास पर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को किया याद

  • सप्रेम संस्थान के चित्रकारों ने बनाए चित्र

लखनऊ। चित्रकारों ने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के चित्र को बनाकर अपनी श्रद्धाजलि दी। सप्रेम संस्थान से जुड़े चित्रकारों ने अपने माध्यम से उनके चित्र बनाए। चित्रकारों में निरंकार रस्तोगी, धर्मराज अंश ,अश्वनी प्रजापति ,सिद्धार्थ देव ,फौजदार कुमार और राज द्विवेदी ने अपने अपने माध्यम में स्केच बनाये। यह सभी स्केच चित्रकारों ने अपने -अपने स्टूडियों में बनाया। युवा चित्रकार भूपेंद्र अस्थाना ने बताया कि जहाँ आज के समय में लोगों के जीवन से सभी रसों कि एक प्रकार से समाप्ति सी हो गयी है वहीँ हास्य रस के कमी को पूरा करने वाले अपने अंदाज़ में माहिर कलाकार राजू श्रीवास्तव को लोग सदैव याद करते रहेंगे। जानकारी हो कि हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का 21 सितम्बर को निधन हो गया। सबको हंसाने वाले राजू को उनके प्रशंसक अपने तरीकों से याद कर रहे है। राजू का लखनऊ से भी गहरा नाता रहा है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button