उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में दबंगों ने व्यापारी को पीट कर मार डाला

लखनऊ के ठाकुरगंज में मौरंग व्यापारी एजाज उर्फ राजू बाक्सर को दबंगों ने पीट कर मार डाला। शनिवार रात दुकान पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। एजाज को बचाने के लिए उनके दो बेटे आरोपियों से भिड़ गए थे। जिन्हें भी दबंगों ने लहूलुहान कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

ललकारते हुए पिता-पुत्र पर बोला हमला

नेपियर रोड निवासी एजाज बहादुर उर्फ राजू बाक्सर (55) के परिवार में पत्नी नाज, बेटे रमीज और सैफ हैं। रमीज की तहसीनगंज में अवध ट्रेडर्स के नाम से मौरंग-बालू की दुकान है। इसी दुकान को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। रमीज के अनुसार शनिवार रात वह दुकान पर मौजूद था। तभी पंकज, सुरेश, अक्षत और राज कुमार दुकान पर आकर गाली गलौज करने लगे। रमीज के एतराज जताने पर आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। रमीज के साथ छोटा भाई सैफ भी था। जिसने पिता एजाज को फोन कर आने के लिए कहा। सैफ की कॉल आते ही एजाज दुकान पहुंच गए। उन्हें देखते ही पंकज व उसके साथियों ने ललकारते हुए कहा कि इसे मार डालो सब झंझट खत्म हो जाएगा।

इतना कहने के बाद आरोपी एजाज पर टूट पड़े। उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। खून से लथपथ पिता को बचाने के लिए रमीज और सैफ भी आरोपियों से भिड़ गए। डण्डे और पत्थर से किए गए वार में एजाज को गम्भीर चोट लगने से वह बेसुध होकर गिर पड़े। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विजय यादव के मुताबिक एजाज, उनके बेटे रमीज और सैफ पर हमला करने के बाद बदमाश फरार हो गए थे। सूचना मिलते ही तीनों को अस्पताल ले जाया गया था। जहां एजाज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पंकज और सुरेश को गिरफ्तार किया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button