उत्तर प्रदेशकुशीनगर

एक समान अनिवार्य व मुफ्त शिक्षा के लिए लड़ेगी सुभासपा: ओमप्रकाश राजभर

  • कुशीनगर पहुंची सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सावधान यात्रा

कुशीनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि वह देश व प्रदेश में एक समान शिक्षा, अनिवार्य शिक्षा और मुफ्त शिक्षा की लड़ाई लड़ने के लिए जनता को तैयार किया जा रहा व जातीय जनगणना कराने की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह जनगणना कराने के लिए सरकारों पर भारी दबाव है। जनगणना के माध्यम से समाज के दबे, कुचले, अति पिछड़ों, दलितों और गरीबों को उनका हक दिलाने का काम किया जाएगा।

ओमप्रकाश शुक्रवार जिले के पड़रौना में सावधान यात्रा लेकर पहुंचे थे। जगह-जगह स्वागत होने के पश्चात यात्रा सभा में तब्दील हो गई। जिसे सम्बोधित करते सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि यह सावधान यात्रा गरीबों, वंचितों, दलितों, अति पिछड़ों को जगाने के लिए शुरू की गई है। यात्रा के माध्यम से सरकारों को यह संदेश दिया जा रहा है कि प्रदेश का यह वर्ग अपने हक के लिए लड़ेगा। जबतक जातियों की गिनती नहीं होगी तब तक उस जाति को उसका हक नहीं मिलेगा। 1931 में जातीय जनगणना हुई थी।

यह व्यवस्था संविधान में है कि हर 10 साल में जातीय जनगणना होगी, लेकिन नहीं कराई जा रही है। जब तक जातीय जनगणना नहीं हो जाएगी, तब-तक ओम प्रकाश राजभर ऐसे ही बाजा बजाते रहेंगे। इस मुद्दे पर बड़े बड़े पहलवानों को जमीन में दफनाने का काम सुभासपा करेगी। यह लड़ाई समाधान के लिए है। राष्ट्रीय प्रमुख प्रवक्ता अरुण राजभर, प्रदेश अध्यक्ष विच्छेलाल राजभर, विधायक बेदी राम ने रैली को सम्बोधित किया। पतिराम राजभर,उमरावती सिंह,सुनील सिंह ,सालिक यादव ,दिलावर राजभर ज़िलाध्यक्ष माडल अध्यक्ष अवधेश राजभर,संतोष राजभर ,आदि नेता संबोधित किया । संचालन पूर्व विधायक रामानंद बौद्ध ने किया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button