उत्तर प्रदेशलखनऊ

म्यूजिक कंसर्ट करने के नाम पर करोड़ों की ठगी कर कम्पनी फरार

  • टाइगर श्रॉफ और सनी लियॉन का होना था कार्यक्रम

लखनऊ। शहर के इकाना स्टेडियम में अपने पंसदीदा अभिनेता, अभिनेत्री और गायक को देखने वाले प्रशंसकों के लिए बेहद निराशाजनक खबर है। सिने प्रेमियों को लाइव कार्यक्रम दिखाने के नाम पर ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाली कम्पनी आयोजन के एक दिन पहले भाग निकली है। अब इस मामले में सुशांत सिटी थाना में केस दर्ज कराने की तैयारी में है।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम के प्रबंध निदेशक उदय सिन्हा का कहना है कि 20 नवम्बर को यहां पर एक चौरिटी म्यूजिक कंसर्ट कार्यक्रम होना था। इसमें अभिनेता टाइगर श्रॉफ, अभिनेत्री सनी लियोनी, मौनी रॉय के साथ म्यूजिक डॉयरेक्टर हिमेश रेशमिया और सिंगर सचेत व परंपरा सहित कई बड़े सितारे शामिल हो रहे थे। श्री सुविधा फाउंडेशन ट्रस्ट ने चैरिटी शो का आयोजन के लिए बड़े पैमाने में पर प्रचार-प्रसार किया था। लाइव चैरिटी शो के लिए टिकट की कीमत 499 रुपये से लेकर छह हजार रुपये तक रखी गई थी। बुक माय शो के मध्यम से टिकट बिके भी थे।

उन्होंने कहा कि इस बड़े आयोजन के लिए इकाना स्टेडियम को 1.5 करोड़ रुपये बुक कराने की योजना बनी, लेकिन स्टेडियम बुकिंग के नाम पर एडवांस भी नहीं दिया गया। आयोजकों ने आज यानी 19 नवंबर को एडवांस देने की बात की थी। लेकिन अब उनके फोन बंद आ रहे हैं। अब बुक माय शो पर टिकट मिलना बंद हो गया है। कंपनी का सभी डाटा भी ऑनलाइन दिखना बंद हो गया है। मालिकों से संपर्क ना होने के कारण इस कंपनी के साथ जुड़े इन्वेस्टर भी परेशान हैं।

श्री सिन्हा का कहना है कि इस कार्यक्रम के आयोजकों का शुक्रवार शाम से ही फोन बंद है। हमको तो अभी भी कार्यक्रम कैंसिल की कोई सूचना नहीं है। कार्यक्रम को लेकर सारा इंतजाम हो गया है। कहा कि समय अगर भुगतान नहीं हुआ तो हम एनओसी नहीं देंगे।

अतिरिक्त निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी ने बताया कि आयोजन गुजरात की संस्था कर रही थी। इसको लेकर शुक्रवार को आयोजनकर्ताओं से सम्पर्क किया गया, लेकिन कोई बात नहीं हो सकी है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को कार्यक्रम निरस्त करने के लिए पत्र भेजा है। अगर स्टेडियम प्रंबधन की ओर से कोई शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button