उत्तर प्रदेशलखनऊ

समाजवादी पार्टी की परिवार की अवधारणा हुई संकुचित: राकेश त्रिपाठी

  • अखिलेश यादव के वंशवाद के ट्वीट पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का पलटवार

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के वंशवाद के ट्वीट पर पलटवार किया है। राकेश त्रिपाठी ने ट्वीट किया कि समाजवादी पार्टी की परिवार की अवधारणा अब संकुचित हो गयी है। सपा के परिवार का मतलब एमबीबीएस यानी मियां-बीवी-बच्चों सहित, सीमित हो गयी है। अब परिवार में भाई-भतीजे और चाचा शामिल नहीं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने लिखा कि जो अखिलेश यादव आजमगढ़ में भाई धर्मेंद्र के लिए प्रचार करने नहीं गये मैनपुरी में पत्नी डिंपल यादव के लिए गांव-गांव गली-गली जाकर प्रचार कर रहे हैं। शिवपाल यादव चुनावी चाचा बन गये हैं, चुनाव में चाचा की मनुहार और चुनाव बाद चाचा स्वतंत्र हो जायेंगे।

राकेश त्रिपाठी ने लिखा है कि सपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर केवल सैफई कुनबे का व्यक्ति ही बैठ सकता है और मुख्यमंत्री के बारे में तो सोचना भी नहीं वह तो कुनबे में भी एमबीबीएस के लिए ही एलाट है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button