उत्तर प्रदेशकानपुर

विधायक इरफान पर संकट के समय गिले-शिकवे दूर कर आत्मसमर्पण कराने साथ पहुंचे चाचा इकबाल सोलंकी

कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी के आत्मसमर्पण के समय मनमुटाव दूर कर पूरा परिवार शुक्रवार को एकसाथ नजर आया। वर्षो से दूरियां बना कर चल रहे चाचा इकबाल सोलंकी भी साथ में दिखे।चाचा इकबाल की बेटी उजमा सोलंकी इरफान के आत्मसमर्पण के समय नहीं दिखीं। उजमा भी सपा नेत्री हैं, लेकिन सपा में उनकी एंट्री इरफान के विरोध के साथ हुई थी। पुलिस ने एक दिन पहले उजमा से भी लंबी पूछताछ की थी।

इरफान के आत्मसमर्पण का निर्णय गुरुवार देर रात ले लिया गया था। पुलिस परिवार के संपर्क में थी जिसके अनुसार विधायक को पुलिस आयुक्त आवास पर अकेले आत्मसमर्पण करना था। सपा विधायकों अमिताभ बाजपेई और हसन रूमी को जानकारी लगने पर वह भी परिवार से साथ करीब 11 बजे पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंच गए। यह संदेह जताया जा रहा था कि आत्मसमर्पण के समय अकेले होने पर पुलिस किसी अन्य स्थान से गिरफ्तारी भी दिखा सकती है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button