उत्तर प्रदेशलखनऊ

ब्रजेश पाठक ने लोकबंधु अस्पताल में किया सिटी स्कैन मशीन का लोकार्पण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को आशियाना स्थित लोकबंधु राजनारायण चिकित्सालय में सिटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। यह सिटी स्कैन मशीन अस्पताल में नवनिर्मित क्षय रोग विभाग में लगाई गयी है। इस अवसर पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेशवासियों को उच्च कोटि की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्यरत है।

इसी क्रम में आज लोकबंधु हॉस्पिटल में सिटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया गया है। इससे मरीजों को सिटी स्कैन जांच में सुविधा होगी। इस मशीन से दो घंटे के अंदर रिपोर्ट भी मिल जायेगी। इस अवसर पर सरोजनीनगर से विधायक राजेश्वर सिंह, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा, स्वास्थ्य महानिदेशक डा. लिली सिंह, अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एस.के.सक्सेना और चिकित्सा अधीक्षक डा. अजय शंकर त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button