मनोरंजन

बेटी राहा के जन्म के एक महीने बाद आलिया भट्ट ने किया फिटनेस पर फोकस

बीती 6 नवंबर को प्यारी सी बेटी की मां बनी बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी मदरहुड लाइफ इंजॉय कर रही हैं। बेटी राहा के जन्म के ठीक एक महीने बाद आलिया भट्ट ने एक बार फिर से अपनी फिटनेस पर फोकस करना शुरू कर दिया है।

बुधवार को एक्ट्रेस को एक योग स्टूडियो से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आलिया ब्लैक कलर के आउटफिट में नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों का बन बांधा हुआ है। मीडिया के कैमरों को देखकर वह मुस्कराती हुईं नजर आ रही हैं।

गौरतलब है कि रणबेलिया के नाम से मशहूर बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी रचाई थी। अब शादी के सात महीने बाद दोनों छह नवंबर को प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। बेटी के आने से कपूर परिवार में ख़ुशी की लहर है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button