उत्तर प्रदेशलखनऊ

जीआईएस : देसी निवेशकों को साधने चार जनवरी को मुंबई पहुंचेंगेे मुख्यमंत्री योगी

  • -बड़े उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात, घरेलू रोड शो का होगा आगाज

लखनऊ। ग्लोबल इन्वेटर्स समिट (जीआईएस-23) को लेकर 16 देशों में हुए रोड शो की सफलता के बाद घरेलू रोड शो की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद संभालेंगे। पांच से 27 जनवरी तक देश के नौ बड़े शहरों में होने जा रहे इन रोड शो की शुरुआत मुंबई से होगी, जहां सीएम योगी दो दिन यानी चार और पांच जनवरी को आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और देसी निवेशकों को साधेंगे।

मुंबई प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी बीमारू राज्य से विकासशील राज्य बन चुके उत्तर प्रदेश की तस्वीर रखेंगे और देश के बड़े उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें यूपी में निवेश का न्योता देंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी चार जनवरी की दोपहर में राजधानी लखनऊ से मुम्बई के लिए उड़ान भरेंगे। वहां पहुंचने के बाद वह शाम को महाराष्ट्र में रह रहे उत्तर प्रदेश के प्रवासियों से मुलाकात करेंगे। उन्हें नये उत्तर प्रदेश के बारे में बताएंगे। योगी की फिल्म जगत के कलाकारों एवं निर्माताओं से भी मुलाकात होगी।

इस दौरान वह फिल्म जगत की हस्तियों से उत्तर प्रदेश में बन रही फिल्म सिटी की संभावनाओं को लेकर चर्चा करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री उन्हें ग्लोबल इन्वेटर्स समिट के बारे में जानकारी देंगे। उन्हें यह भी बताएंगे कि किस तरह से यूपी देश में वैश्विक निवेश का एक बेहतर गंतव्य बनकर उभरा है और दुनिया भर के निवेश यूपी में निवेश को इच्छुक हैं।

इन कम्पनियों के प्रतिनिधियों से योगी करेंगे मुलाकात

पांच जनवरी को मुख्यमंत्री योगी के दौरे की शुरुआत सुबह के समय बैंकर्स और फिनटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों से संवाद से होगी। इसके बाद वह मुंबई रोड शो में भाग लेंगे। यहां टाटा समूह, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिन्द्रा, गोदरेज, आदित्य बिरला समूह, पिरामल इंटरप्राइजेज, पार्ले एग्रो, जेएसडब्ल्यू ग्रुप और स्टार एडं डिजनी समूह के प्रतिनिधियों भेंट करेंगे। जबकि अन्य दौरों में, हिंदुजा ग्रुप, हिंदुस्तान यूनी लिवर, अडानी ग्रुप, हीरानंदानी ग्रुप, टोरेंट पॉवर, वॉकहार्ड, इंडियन मर्चेंट्स चौम्बर्स, ध्रुवा एडवाईजर्स, केकेआर इंडिया, हिंदुजा ग्रुप, एवर स्टोन ग्रुप, हीरो साइकिल, आरपीजी इंटरप्राइज, एल एंड टी, रैमकी ग्रुप ऑफ कम्पनी आदि बड़े औद्योगिक समूहों, कंपनियों से वार्ता करेंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button