उत्तर प्रदेशमऊ

पूर्व विधायक के पोते की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को पकड़ा

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ में घोसी के पूर्व दिवंगत विधायक केदार सिंह के पोते की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई की. लोगों ने युवक को लाठी-डड़े से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. घटना शनिवार देर रात की है. घायल को जब तक अस्पताल ले जाया गया जब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने रविवार को बताया कि कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में पूर्व विधायक केदार सिंह के 35 वर्षीय पोते को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला. पुलिस के मुताबिक शनिवार को हिमांशु सिंह विधानसभा क्षेत्र के ही एक गांव में पंचायत के लिए गया था.

हिमाशुं अपने घर पर यह कहकर गया था कि वह दोस्तों के साथ खाना खाकर ही लौटेगा, लेकिन काफी समय बीत जाने पर भी जब हिमाशुं घर नहीं लौटा तो घरवालों ने उसे फोन किया, लेकिन उसका नंबर स्विच-ऑफ आ रहा था. रात के तकरीबन 8.30 बजे हिमांशु के मोबाइल नंबर से उसकी बुआ को फोन आया जिसमें यह बताया गया है कि वह एक्सीडेंट में घायल हो गया है लेकिन कॉल करने वाले ने अपना नाम-पता नहीं बताया और फोन काट दिया. इसके बाद परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर पता चला कि एक युवक घायल अवस्था में आया था और उसकी मौत हो चुकी है.

पुलिस ने कई धाराओं में केस किया दर्ज

एएसपी ने त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और अलग-अलग धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने पीड़ित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल परिवार ने अभी तक किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई भी शिकायत नहीं की है. सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस घटनाक्रम में लगभग एक दर्जन लोग शामिल थे.

एएसपी ने बताया कि रात लगभग 9 बजे थाना क्षेत्र कोपागंज में सूचना आई कि हिमांशु सिंह की सात-आठ लोगों द्वारा हत्या कर दी गई. घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है. केस दर्ज कर लिया गया है. टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है और आगे जांच चल रही है.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button