उत्तर प्रदेशलखनऊ

डीजे बजाने के विरोध में दबंगों ने मेजर की गाड़ी को किया आग के हवाले

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र के विशाल खंड में मेजर अभिजीत सिंह के घर दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान दबंगो ने मेजर की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम उस वक्त हुआ जब रिहायशी इलाके में तेज आवाज में डीजे बजाने से रोकने पर दबंगई दिखाते हुए दबंगों ने घर के बाहर खड़ी मेजर की कार को आग के हवाले कर दिया।

आरोप है कि होटल मिलानो एंड कैफे के मालिकों की मिली भगत से इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना गोमती नगर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button