मनोरंजन

मुझे और बहनों को उर्दू नहीं आती! मैं मुस्लिम हूं, इसलिए गिरफ्तार किया गया: शीजान

तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में आज वसई कोर्ट में आरोपी शीजान खान की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई को 11 जनवरी तक के लिए टाल दिया गया. सुनवाई के दौरान शीजान की ओर से उनकी वकील शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि शीजान और उनकी बहनों को उर्दू नहीं आती है. उन्होंने दावा किया कि शीजान को उसके धर्म की वजह से गिरफ्तार किया गया है.

शीजान पर तुनिषा शर्मा की मां वनिता शर्मा लगातार आरोप लगा रही हैं. वनिता का आरोप है कि उनकी बेटी के सुसाइड करने की वजह शीजान ही हैं. आज कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद तुनिषा के वकील तरुण शर्मा ने कहा कि उन्होंने मामले में दूसरी तारीख मांगी है. 11 जनवरी को वो सुनवाई के दौरान अपना पक्ष कोर्ट में रखेंगे.

शीजान की मां ने लगाए हैं ये आरोप

बता दें कि मामले में दोनों परिवार की ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं. पहले तुनिषा की मां ने शीजान पर आरोप लगाए. इसके बाद शीजान की मां ने पलटवार किया और तुनिषा की मां का घेराव किया. उन्होंने कहा कि तुनिषा की मां उनपर काफी कंट्रोल रखती थीं. वे उनके सारे पैसे ले लेती थीं और कई बार तो तुनिषा के पास पैसे होते भी नहीं थे. बाद में शीजान की मां द्वारा लगाए गए आरोपों का तुनिषा की मां ने खंडन किया है.

तुनिषा की मां ने दी अपनी सफाई

मामले पर तुनिषा की मां वनीता ने कहा, ”जैसा शीजान की मां की तरफ से कहा गया है कि मैंने तुनिषा को पैसे नहीं दिए तो ये बात एकदम झूठ है. मैंने तुनिषा को 3 महीनों में तीन लाख रुपये दिए थे और अगर विश्वास ना हो तो मेरा बैंक स्टेटमेंट भी चेक किया जा सकता है.”

गौरतलब है कि पिछले साल 24 दिसंबर को तुनिषा शर्मा ने अपने टीवी सीरियल के सेट के मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में बाद में पुलिस ने उनके कथित बॉयफ्रेंड और को-एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार किया था. शीजान फिलहाल मुंबई की एक जेल में है.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button