कारोबार

गोयल ने अमेरिका में दिग्गज कंपनियों के सीईओ से की मुलाकात

  • अमेरिका के तीन दिवसीय आधारिक दौरे पर हैं वाणिज्य मंत्री गोयल

नई दिल्ली/न्यूयॉर्क। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूयॉर्क में प्रमुख वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) और उद्योग जगत के हितधारकों के साथ निवेश के अवसरों के साथ-साथ द्विपक्षीय व्यापार संबंधों पर बातचीत की।

तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर अमेरिका गए वाणिज्य मंत्री ने मंगलवार को ट्विट करके बताया कि वैश्विक कंपनियों के प्रमुखों के साथ भारत में निवेश के अवसरों तथा अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार साझेदारी को और मजबूत करने के मुद्दों पर चर्चा हुई। इससे पहले वाणिज्य मंत्री ने सोमवार को अग्रणी वैश्विक कंपनियों के सीईओ और उद्योग हितधारकों के साथ मुलाकात की।

इस दौरान गोयल ने टिकाऊ भवन समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी जॉनसन कंट्रोल्स के चेयरमैन एवं सीईओ जॉर्ज ओलीवर, निवेश प्रबंधन कंपनी ब्लैकस्टोन के चेयरमैन और सीईओ स्टीफन श्वार्जमान, मास्टरकार्ड के सीईओ माइकल मीबाक तथा निवेश फर्म कोल्बर्ग क्रेविस रॉबर्ट्स एंड कंपनी के सह-संस्थापक हेनरी क्रेविस से भी मुलाकात की।

इसके अलावा गोयल ने अमेरिकी शेयर बाजार नैसडेक में अमेरिका-भारत कारोबार परिषद की तरफ से आयोजित एक गोलमेज बैठक में भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर गोयल ने भारत के शानदार आर्थिक कायाकल्प एवं व्यापक संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के मजबूत होते आर्थिक संबंध और बढ़ते निवेश से हमारी द्विपक्षीय साझेदारी को नई गति मिल रही है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button