उत्तर प्रदेशलखनऊ

ओड़िसी नृत्य एवं शक्ति एवं शिव स्वरूप नाटिका से मंत्र मुग्ध हुए दर्शक

  • लखनपुरी के ऐशबाग रामलीला मैदान में आयोजित चैती महोत्सव-2023 की आठवीं संध्या

लखनऊ। लखनपुरी के रामलीला परिसर ऐशबाग में चल रहे भारतीय नववर्ष मेला एवं चौती महोत्सव-2023 की आठवीं संध्या में ओड़िसी नृत्य एवं शक्ति रूप शिव स्वरूप नृत्य नाटिका ने मंत्र मुग्ध किया। इसके पूर्व, बुधवार को सांस्कृतिक सन्ध्या का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक उत्तर प्रदेश ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

सांस्कृतिक सन्ध्या का शुभारम्भ नृत्यांगना मेघना दास के ओड़िसी नृत्य से हुआ। मेघना ने 14 मात्रा ज्योति ताल राग मिश्र खमाज में पगे जयदेव कृत गीत गोविन्दसे उधृत मंगलाचरण की सुखद प्रस्तुति दी, जिसमें भगवान विष्णु के विभिन्न रूपों का मनोरम वर्णन नृत्याभाव से दृष्टिगोचर हुआ।इस प्रस्तुति के उपरान्त रिदम डिवाइन डान्स सेन्टर के कलाकारों मौली सिंह, प्रख्याती श्रीवास्तव, आशी अग्रवाल, अनुष्का निगम, आलिया राज, अनुषा राज, मुस्कान अग्रवाल, खुशी अग्रवाल, आराध्या मिश्रा, आन्या सिंह तोमर, नन्दिनी गुप्ता, सान्वी गुप्ता, ध्रुवी आदित्य और दिक्क्षीता श्रीवास्तव ने अमृत सिन्हा के नृत्य निर्देशन में भरतनाट्यम एवं कथक नृत्य शैली के सम्मिश्रण में पगी शक्ति रूप शिव स्वरूप नृत्य नाटिका को प्रस्तुत कर भगवान शिव शंकर के शान्त व रौद्र रूप के दर्शन कलाप्रेमी दर्शकों को कराए।

संगीत से सजे कार्यक्रम के अगले प्रसून में मंदाकिनी बहुगुणा के नृत्य निर्देशन में हार्ट एण्ड सोल के कलाकारों प्रिया, स्वरा, अमा, वर्तिका, तान्या, हर्गुन, श्री, गौरी, व्याख्या ने दुर्गा स्तुति पर भावपूर्ण कर दर्शकों भगवती देवी दुर्गा की भक्ति का रसापान कराया। भक्ति भावना से परिपूर्ण इस प्रस्तुति के उपरान्त सरिता श्रीवास्तव की परिकल्पना एवं अवधारणा में राष्ट्रीय कथक संस्थान के कलाकारों ने कथक नृत्य माला की हृदयग्राही प्रस्तुति दी।

अंत में भास्कर बोस के निर्देशन में नाटक शबरी का मंचन किया गया, जिसमे शबरी के जीवन चरित्र का वर्णन समाहित था, सशक्त कथानक से परिपूर्ण इस नाटक में भाग लेने वाले कलाकार थे शंकर पाल, सैमुल, संजीत मंडल, प्रिंस, अपर्णा, प्रिया पांडेय व अन्य।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button