उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश में शपथ दिलाकर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीरता से प्रयास कर रही है। सीएम की मंशा के अनुरूप परिवहन विभाग 17 जुलाई को पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस दौरान प्रदेश में शपथ दिलाकर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। यही नहीं, सभी बस स्टेशनों, कार्यशालाओं में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की जानकारी के प्रचार-प्रसार के लिए बैनर पोस्टर व स्टीकर लगाए जाएंगे। कार्यालय व डिपो,बस स्टेशनों,वर्कशॉप परिसर आदि में बिना हेलमेट लगाए आने वाले समस्त कार्मिकों को सार्वजनिक रूप से सचेत करते हुए कार्यालय परिसर में सूचक बोर्ड लगाया जाएगा। भविष्य में दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट लगाए कार्मिकों का प्रवेश निषिद्ध करते हुए उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा।

प्रत्येक दिन बनाई जाएगी कार्ययोजना

इस विषय पर उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि 17 जुलाई से 31 जुलाई तक मनाए जाने वाले “सड़क सुरक्षा पखवाड़ा” के अंतर्गत परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक दिन कार्य योजना बनाई जाएगी। उन्होंने परिवहन विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सांसद व विधायक गण व अन्य जन प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते हुए उद्घाटन समारोह में उन्हें बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाए।

बड़े स्तर पर जागरूकता पर फोकस

उन्होंने बताया कि पखवाड़े के पहले दिन यानी 17 जुलाई,2023 को पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सभी बस स्टेशनों / कार्यशालाओं में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की जानकारी के प्रचार-प्रसार के लिए बैनर पोस्टर व स्टीकर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यालय व डिपो,बस स्टेशनों,वर्कशॉप परिसर आदि में बिना हेलमेट लगाए आने वाले कार्मिकों सार्वजनिक रूप से सचेत करते हुए कार्यालय परिसर में सूचक बोर्ड लगाया जाएगा। भविष्य में दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट लगाए कार्मिकों का प्रवेश निषिद्ध करते हुए उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा।

लघु फिल्म, चित्रों से बढ़ाई जाएगी जागरूकता

परिवहन निगम के बस स्टेशनों पर यात्रियों को जागरूक करने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र से सड़क सुरक्षा की जानकारी के प्रसारण के साथ यथास्थिति एलईडी द्वारा लघु फिल्म, चित्र आदि दिखाए जाएंगे। परिवहन मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसे में, लोगों की सुरक्षित यात्रा के लिए मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग व परिवहन निगम पूरे प्रदेश में वृहद पैमाने पर सड़क सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन कर रहा है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button