उत्तर प्रदेशलखनऊ

32 करोड़ से संवरेगी बादशाहनगर स्टेशन की सूरत-सीरत

लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत भारतीय रेलवे के 508 रेलवे स्टेशनों के पुर्नविकास का शिलान्यास रविवार को पीए मोदी ने वीडिया कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिये रिमोट बटन दबाकर किया। जिसके अन्तर्गत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के 04 स्टेशनों बस्ती, बादशाहनगर, ऐशबाग जं. तथा सीतापुर जं. के उच्चीकरण से संबंधित कार्यों का शिलान्यास किया गया।

बादशाहनगर व ऐशबाग जं. रेलवे स्टेशन पर समारोह में राज्य मंत्री यूपी सरकार सोमेन्द्र तोमर, एमएलए लखनऊ उत्तरी क्षेत्र डॉ. नीरज बोरा, एमएलसी रामचन्द्र प्रधान, पद्मश्री डॉ. विद्या बिन्दु सिंह तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, राघवेंद्र शुक्ल प्रतिनिधि सांसद लखनऊ सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहें।

इस दौरान वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ने सभी जनों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल एवं वस्त्र राज्य मंत्री , भारत सरकार दर्शना जरदोश रेल, कोयला एवं खान राज्य मंत्री, रावसाहेब पाटिल दानवे व अन्य शामिल हुए।

इस मौके पर बादशाहनगर व ऐशबाग जं. पर अमृत भारत स्टेशन योजना से संबंधित लघु फिल्मों का प्रदर्शन हुआ औश्र विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डीआरएम आदित्य  कुमार,  मुख्य इंजीनियर/निर्माण आशुतोष कुमार मिश्रा, ऐशबाग जं. स्टेशन पर एडीआरएम (इंफ्रा) संजय यादव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बताया कि बादशाहनगर स्टेशन पर लगभग 32 करोड़ की लागत से नयी सुविधाओं के साथ ही वर्तमान सुविधाओं को अपग्रेड किया जायेगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button