अमेठीउत्तर प्रदेश

जयपुरिया विद्यालय में आयोजित हुआ शिक्षक सम्मान समारोह।

सेठ आनंदराम जयपुरिया विद्यालय गौरीगंज अमेठी में शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा , एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक रीता सिंह की उपस्थिति रही । कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन एवं मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पार्चन से किया गया । उत्कृष्ट योगदान के लिए लगभग एक दर्जन शिक्षक एवं प्रधानाचार्यों को मुख्य विकास अधिकारी महोदया के द्वारा सम्मानित किया गया । मुख्य विकास अधिकारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें अपने शिक्षकों को कभी नहीं भूलना चाहिए । ऐसा कहते हुए वह भावुक नजर आईं । विद्यालय की निदेशक मंजू मिश्रा ने मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । इसके उपरांत जयपुरिया विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । जो पूर्ण रूप से शिक्षकों पर आधारित था । एक शिक्षक का जीवन कैसा होता है बच्चों ने नाटक गीत एवं भाषण के माध्यम से उजागर करने का सार्थक प्रयास किया । कक्षा 6 , 7 एवं आठ के छात्र-छात्राओं के द्वारा कक्षा के माहौल को प्रदर्शित किया गया । कक्षा छह के आलोक रंजन शुक्ल ने अंग्रेजी भाषण , कक्षा 8 के आरव पटेल ने हिंदी भाषण तथा कक्षा 7 की उन्नति सिंह ने कविता के माध्यम से शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की । बच्चों ने शिक्षकों को हस्त निर्मित कार्ड भी भेंट किया । कार्यक्रम का संचालन शान्वी अग्रवाल एवं आयुष तिवारी ने किया ।जयपुरिया विद्यालय की प्रबंध निदेशक मंजू मिश्रा ने सभी शिक्षकों को सम्मानित किया । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य पूजा सिंह सहित समस्त शिक्षकों की उपस्थिति रही । विद्यालय की निदेशक मंजू मिश्रा ने कहा की जो महत्व व्यक्ति के जीवन में शिक्षकों का होता है वह और किसी का नहीं होता । प्रधानाचार्य पूजा सिंह ने कहा कि हम सभी को अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए ‌। विद्यालय में छात्रों एवं शिक्षकों की टीम के बीच क्रिकेट मैच एवं खो-खो मैच भी खेला गया ।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button