उत्तर प्रदेशमहराजगंज

महाराजगंज में दलित युवती से रेप के आरोपी पूर्व भाजपा नेता को भेजा गया जेल

महराजगंज: दलित युवती से रेप के आरोपी पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा को रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. इससे पहले उसे पुलिस ने नेपाल से लौटते वक्त सोनौली कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया था. इसी प्रकरण में कोतवाल समेत 19 पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है. नगर चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. एक सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

संतकबीर नगर जिले की रहने वाली युवती ने 28 अगस्त को रेप, छोटी बहन के साथ छेड़छाड व पिता की हत्या के आरोप में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी. इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पांच सितंबर को आरोपित पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा पुत्र सनाउल्लाह खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. युवती व उसका परिवार पिछले छह साल से पूर्व भाजपा नेता के मकान में किराया पर रह रहा था.

एसपी के आदेश पर जिले की स्वाट व एसओजी टीम के साथ-साथ कोतवाली पुलिस के कुल चार टीमें गिरफ्तारी के लिए लगाई गई थी. 16 सितंबर को आरोपित मासूम रजा राही को सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरदीडाली से गिरफ्तार किया गया. रविवार को सीओ सदर अजय सिंह चौहान के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में पेश किया गया. यहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया. एडिशनल एसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि राही मासूम रजा को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.

सिपाही पर डील कराने का आरोप

भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राही मासूम रजा को हत्या व दुष्कर्म जैसे मामले से बचाने के लिए एक सिपाही ने नौ लाख रुपए की डील पीड़िता से कराई थी. विवेचना में साक्ष्य मिलने के बाद सीओ सदर अजय सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस सिपाही आबिद अली के अलावा पैसे का जुगाड़ कराने वाला भाजपा नेता के करीबी गुड्डू उर्फ मुमताज को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया. सीओ ने अपनी टीम के साथ भाजपा नेता द्वारा दिए गए नौ लाख रुपए बरामद कर लिए. आरोपी सिपाही आबिद अली देवरिया जिले के ग्रामसभा हरण भरनी थाना भटनी का रहने वाला है. वह पूर्व भाजपा नेता के घर पर ही किराए पर रहता था. प्रकरण में पीड़िता को डरा-धमका मोटी रकम देकर बयान बदलने के लिए विवश किया गया था.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button