अमेठीउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरराजनीतिसियासत-ए-यूपी

अमेठी विधायक कार्यालय पर मनाई गई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि।

अमेठी: मंगलवार को विधायक महाराजी प्रजापति के जनसंपर्क कार्यालय पर नेता जी मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। विधायक महाराजी प्रजापति के साथ सपा नेताओं ने नेता जी के जीवन दर्शन का स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विधायक महाराजी प्रजापति ने कहा कि नेता जी हमारे परिवार को सबसे अधिक स्नेह दिया है वे पूर्व मंत्री जी को अपने पुत्र के समान मानते थे।

प्रोफेसर रूदल यादव ने कहा कि जमीन से जुड़े रहकर राजनीति में आगे बढ़ने और मुख्यमंत्री तथा रक्षामंत्री का पद सुशोभित करने वाले नेता जी डा राम मनोहर लोहिया के सच्चे अनुयायी थे। समाजवादी आन्दोलन को मजबूती प्रदान करने के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उन्होंने जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। उन्होंने पाखंड और साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाली शक्तियों का जीवन भर विरोध किया। शोषित, वंचित समाज को सत्ता की मुख्य धारा में लाने के क्रम में ही उन्होंने पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति जी को राजनीति में आगे बढ़ाया और उन्हें पुत्रवत स्नेह और सम्मान दिया। जिला पंचायत सदस्य रेनू प्रजापति के प्रतिनिधि अरुण प्रजापति ने कहा कि नेता जी हमारे परिवार के अभिभावक थे। कमजोर और पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान में उन्होंने महान योगदान किया है। वरिष्ठ सपा नेता महावीर कश्यप ने कहा कि नेता जी गरीबों, वंचितों और पिछड़ों के मसीहा थे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन श्री नाथ यादव ने किया। धर्मराज पाल, बजरंग श्रीवास्तव, बलराम यादव,राम प्रताप वनवासी, अवधेश यादव, मनोज उर्फ पिंटू यादव,धीरज पाल,डी के यादव,ओम प्रकाश सिंह,बख्शीश खान, राजेश प्रजापति,हरी लाल, अशोक यादव आदि ने भी नेता जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button