उत्तर प्रदेशलखनऊ

केजीएमयू में दांत के रोगियों की अब आसान होगी सर्जरी, मॉड्यूलर ओटी अपग्रेड करने की तैयारी

लखनऊ: किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के दंत संकाय में रोगियों को सर्जरी के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नए दंत संकाय भवन में माड्यूलर ऑपरेशन थिएटर को अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही कानपुर का राजकीय मेडिकल कॉलेज को आधुनिक उपकरणों को लैस किया जाएगा। हृदय रोग संस्थान में डीएनबी इन वैस्कुलर सर्जरी की उपाधि दी जायेगी। यह प्रदेश का पहला संस्थान होगा, जो वैस्कुलर सर्जरी की उपाधि देगा। दांतों की गंभीर बीमारी से पीड़ित प्रदेश भर से मरीज किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में आ रहे हैं।

काफी रोगियों को सर्जरी की जरूरत पड़ती है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि नवीन दंत संकाय भवन के भूतल पर निर्मित माड्यूलर ऑपरेशन थियेटर को अपग्रेड कर मरीजों का इलाज किया जाएगा।‌  इस प्रोजेक्ट के लिए 221.97 लाख रुपए की स्वीकृति दी गयी है। इस काम को पूरा कराने की जिम्मेदारी यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड को दी गई है। जल्द ही काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

पांच करोड़ से खरीदेंगे उपकरण

कानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में विभिन्न चिकित्सकीय उपकरणों के क्रय व स्थापन के लिए पांच करोड़ रुपए अवमुक्त किए गए हैं। डिप्टी सीएम ने बताया कि आधुनिक उपकरणों के स्थापित होने से पीजी छात्रों के अध्ययन एवं जनसामान्य को चिकित्सकीय सुविधायें मिलने में सहायता मिलेगी। वहीं, कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित हृदय रोग संस्थान में वैस्कुलर सर्जरी की पढ़ाई होगी।

इस पाठ्यक्रम में उत्तीर्ण छात्रों को  डी०एन०बी० की उपाधि प्रदान की जाएगी। यह संस्थान वैस्कुलर सर्जरी की उपाधि देने वाला एकमात्र संस्थान है। हृदय रोगियों की चिकित्सा में अग्रणी संस्थान है। ऑपरेशन थियेटर को आधुनिक चिकित्सकीय उपकरणों से लैस किया जायेगा। हाईब्रिड ओटी फॉर हाइब्रिड ऑपरेशन विद इन्टरवेंशन के रूप में उच्चीकृत करने के लिए 2077.50 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी गयी है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button