उत्तर प्रदेशसुलतानपुर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, डॉक्टर दंपति ने कूदकर बचाई जान

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक चलती कार में आग लग गई, जिससे कूदकर डॉक्टर दंपति ने अपनी जान बचाई। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPDA) के एक अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रभुनाथ यादव ने बताया कि बाराबंकी जिले के एक निजी अस्पताल के मालिक डॉ प्रवीण कुमार चौधरी, पत्नी डॉक्टर सपना भारती के साथ कार में सवार होकर पटना से लखनऊ जा रहे थे और वह खुद कार चला रहे थे।

मौके पर अफरा-तफरी मच गई

प्रभुनाथ यादव के अनुसार, डॉक्टर चौधरी की कार जब पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अखंडनगर थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 172 पर पहुंची, तभी अचानक कार गर्म होने की वजह से इंजन में आग लग गई। उन्होंने बताया कि डॉक्टर दंपति ने कार से कूदकर जान बचाया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया, लेकिन मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने यूपीडा के अधिकारियों को दी।

आग पर काबू पाने के लिए पानी टैंक मंगवाए गए

सूचना मिलने पर यूपीडा गश्ती दल के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रभुनाथ यादव के साथ सुरक्षा दल, एम्बुलेंस और अन्य लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। यूपीडा ने आग पर काबू पाने के लिए दो पानी के टैंकर मंगवाए और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि वाहन को क्रेन से खींच लिया गया और टोल प्लाजा 182 भेलारा पर खड़ा कर दिया गया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button