उत्तर प्रदेशलखनऊ

पीजीआई ने अंगदान पर चलाया सह प्रतिज्ञा अभियान

लखनऊ। एसजीपीजीआई ने अंगदान के बारे में सह- प्रतिज्ञा अभियान चलाया। शनिवार को राज्य अंग ऊतक प्रत्यारोपण संगठन  और पीजीआई ने संयुक्त रूप से एमिटी यूनिवर्सिटी परिसर में अंगदान के विभिन्न पहलुओं पर एक जागरूकता सत्र सह-प्रतिज्ञा अभियान का आयोजन किया। जिसमें वकीलों और कानून के छात्रों,दर्शकों की उपस्थिति में सम्मोहक वृत्तचित्र वीडियो के साथ शुरूआत की गयी। साथ ही व्यक्तियों और उनके परिवारों पर अंग दान की बारीकियां बताई गयी। डॉ. आर हर्षवर्द्धन संयुक्त निदेशक एवं विभागाध्यक्ष, अस्पताल प्रशासन ने सुझाव पेश किये।

वहीं डॉ. वैभव श्रीया वैज्ञानिक सत्र की शुरूआत कर मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम  की जटिलताओं पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में उपस्थित उभरते वकीलों को अंगदान के कानूनी ढांचे की गहरी समझ प्रदान की और मानव अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम, प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों, नैतिक विचारों,अंग दान को सुविधाजनक बनाने और समर्थन करने में कानूनी पेशेवरों की भूमिका के बारे बताया गया। साथ ही डॉ. रेनू यादव जेआर प्रभारी सोट्टो यूपी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य व्यक्तियों को सटीक जानकारी के साथ सशक्त बनाना और  निर्णयों को बढ़ावा देने के लिए किया गया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button