अमेठीउत्तर प्रदेश

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच सुलतानपुर कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी, कई बार जारी हो चुका है वारंट

अमेठी : भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को सुलतानपुर कोर्ट जाएंगे. राहुल गांधी ने कर्नाटक में चुनावी जनसभा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी की थी. जिस बयान को लेकर स्थानीय नेता ने कोर्ट में परिवाद दर्ज करवाया था. जिसको लेकर लगातार एमपीएमएलए कोर्ट से समन जारी हो रहा था. बीते माह भी 20 फरवरी के डेट निर्धारित की गई थी. बहरहाल कोर्ट के वारंट का सम्मान करते हुए राहुल गांधी का कोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है.

बता दें कि पांच साल पहले कर्नाटक में चुनावी जनसभा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी की थी. जिस पर निवर्तमान चेयरमैन विजय मिश्र ने सुल्तानपुर न्यायालय में परिवाद दर्ज करवाया था. बीती 6 जनवरी को सुल्तानपुर की एमपीएमएलए कोर्ट ने पेश होने को कहा था, लेकिन व्यक्तिगत हवाला देकर डेट ले ली गई थी. फिलहाल कल (20 फऱवरी 2024) को राहुल गांधी न्याय यात्रा को रायबरेली में स्थगित करके कोर्ट में पेश होंगे.

सोमवार को देर शाम जिलाधिकारी सुल्तानपुर की तरफ से राहुल गांधी के कार्यक्रम और पेशी को लेकर सुरक्षा का रोड मैप जारी कर दिया गया. सुबह 10:30 बजे अमहट हवाई पट्टी पर राहुल गांधी का विमान लैंड करेगा. जहां से वे सड़क मार्ग से जिला न्यायालय में पेश होंगे. फिलहाल राहुल गांधी के जिले में आने की सूचना पर स्थानीय नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है. खास तौर पर टिकट के दावेदारों में खासा जोश देखने को मिल रहा है.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button