अमेठीउत्तर प्रदेश

भारत जोड़ो न्याय यात्रा; पीएम मोदी पर राहुल का हमला, बोले- किसानों के लिए खड़ी की दीवार, आज तक नहीं गए मणिपुर

अमेठी : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को अमेठी में पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला. राहुल ने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि किसान अपने हक के लिए दिल्ली जा रहे हैं. वहां पर मोदी ने दीवार खड़ी करा दी है. राहुल ने दलित, पिछड़ा का जिक्र करते हुए जातिगत गणना की भी वकालत की. साथ ही मणिपुर के हालात पर केंद्र सरकार को घेरा. कहा कि पीएम मोदी आज तक मणिपुर नहीं गए.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में अमेठी पहुंचे राहुल ने कहा कि किसान पुलिस वालों को खाना खिला रहे हैं लेकिन पुलिस किसानों को रोक रही है. पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि पहले किसानों के लिए 3 कानून बनाए. अब किसानों की मांग पूरा नहीं कर रहे हैं. मैंने देश की जनता को वादा किया है कि किसानों के हित की बात होगी. कहा कि एक साल पहले कन्या कुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर की यात्रा की. यात्रा में बहुत सुंदर नारा निकला, नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है.

कहा कि यात्रा में हमारे साथ बहुत लोग आए, जो उनके दिलों में था, उसे बताया. बहुत सारी समस्याएं बताईं. लाखों लोगों ने हमारे पास आकर समस्याएं बताईं. बहुत से लोगों ने यात्रा को अपने यहां लाने के लिए कहा. जिसके बाद दूसरी यात्रा मणिपुर से निकाली. कहा कि मणिपुर में आग लगी है. दो गुटों में नफ़रत फैली है.हमको दोनों समाज के लोगों ने बुलाया. हमने दोनों समाजों की बातों को सुना और हमारा स्वागत भी किया. आज मणिपुर में हिंदुस्तान की सरकार का कंट्रोल नहीं है. मणिपुर में आग लगी है. आज तक हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं गए. मणिपुर जा नहीं सकते.

राहुल ने आगे कहा कि वाराणसी में यूपी की सच्ची हालत देखी है. सड़क पर हजारों युवा शराब पीकर सड़को पर लेटे हैं. बाजा बजाकर नाच रहे थे. सुबह हमारे पास आकर युवा रोता हुआ आता है कि पेपर लीक हो गया. वे बताते हैं कि जिस नौकरी के लिए पढ़ाई की, लाखों रुपए खर्च किए, वही पेपर पहले से मोबाइल पर वायरल हो रहा है. जो बेचारा रोजगार चाहता है, पेपर देता है लेकिन वह लीक हो जाता है. राहुल ने कहा कि देश में पिछड़ा, दलित, आदिवासी की कुल 73% आबादी है, लेकिन किसी भी सरकारी, अर्धसरकारी संस्थान में इनको नौकरी नहीं मिल रही है.

राहुल का विरोध, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका

राहुल गांधी का अमेठी में विरोध भी हुआ. यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए राहुल वापस जाओ के नारे लगाए. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों को बेरिकेडिंग लगाकर रोक दिया. प्रदर्शनकारी राहुल गांधी के काफिले के पास तक नही पहुंच पाए. राहुल की न्याय यात्रा के अमेठी पहुंचने के पूर्व ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी. प्रदर्शनकारी जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे. पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को चौक से करीब 30 मीटर दूर रोक रखा था. राहुल की यात्रा जैसे ही गौरीगंज पहुंची, मुसाफिरखाना रोड पर कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध करने का प्रयास किया और राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाने लगे.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button