उत्तर प्रदेशलखनऊ

मायावती पर भड़के कांग्रेस नेता अजय राय, बोले- केवल ट्विटर-ट्विटर मत कीजिए

संसद के शीतकालीन सत्र में हाल ही में भारत के संविधान की 75 साल की गौरवपूर्ण यात्रा पर चर्चा की गई है। इस चर्चा को लेकर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि इस चर्चा का महत्व और उपयोगिता तभी संभव है जब इसे खुले मन से स्वीकार किया जाए। मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश पर शासन करने वाली पार्टियों पर भी निशाना साधा है। वहीं, दूसरी ओर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने मायावती के बयान को लेकर उनपर निशाना साधा है। अजय राय ने बसपा प्रमुख मायावती को कहा है कि वह केवल प्रेस वार्ता और ट्विटर-ट्विटर न किया करें।

क्या बोले अजय राय?

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बसपा प्रमुख मायावती के बयान पर कहा, “मैं मायावती से इतना ही कहना चाहूंगा कि ट्वीट और प्रेस वार्ता बहुत हो गई अब सड़क पर आकर लड़िए और देखिए कि किस तरह का अत्याचार व अन्याय हो रहा है। केवल प्रेस वार्ता और ‘ट्विटर-ट्विटर’ मत कीजिए।”

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button