उत्तर प्रदेश

लखनऊ: पूरे परिवार का मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और घर का कोना-कोना हैक

लखनऊ। हुसैनगंज में रहने वाले एक परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन और घर में लगी डिवाइसें ही नहीं, हैकर ने दर-ओ-दीवार तक हैक कर ली है। फोन पर या आपस में की गई चर्चा पर हैकर की नजर रहती है, इतना ही नहीं डायरी या फिर कागज पर लिखकर एक दूसरे को बताई जाने वाली बातों की जानकारी भी हैकर हो जाती है। घटना से पूरा परिवार सहमा है। जनवरी में साइबर सेल में शिकायत की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। पीड़ित ने अब हुसैनगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर विशेषज्ञों से घर की जांच कराने की मांग की है।

पुराना किला स्थित माल एवेन्यू निवासी विक्रम चोपड़ा ने बताया कि 17 जनवरी से उनका और परिवार सदस्यों के मोबाइल हैक कर लिए गए हैं। घर में इंटरनेट से चलने वाली अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी हैक हैं। हैकर परिवार की हर गतिविधि पर नजर रख रहा है। शक है कि किसी ने घर में ऐसी डिवाइस भी लगा दी है, जिसे परिवार की प्रत्येक गतिविधि उसे पता चल रही है। हम लोगों ने डायरी या किसी अन्य चीज पर लिखकर आपस में बातचीत की, इसकी जानकारी भी हैकर को हो गई। हैकर ने मैसेज किया ”आई कैन सी यू, तुम्हारा पूरा एटमॉस्फेयर” मेरे कंट्रोल में है।

इस घटना से विक्रम, उनकी पत्नी और बच्चे सहमे हैं। विक्रम ने 20 जनवरी की साइबर सेल में शिकायत की थी। अब हुसैनगंज कोतवाली में शिकायत देकर आईटी विशेषज्ञों से घर की जांच कराने की मांग की है। इंस्पेक्टर हुसैनगंज रामकुमार गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर हुसैनगंज रामकुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित का मोबाइल बंद है। संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button