मनोरंजन

यश एन्ड राज एंटरटेनमेंट की भोजपुरी फिल्म “प्रीत के रीत” की शूटिंग मुहूर्त करके लखनऊ में शुरू

  • सामाजिक व परिवारिक मुद्दे पर आधारित हैं भोजपुरी फिल्म “प्रीत के रीत”

यश एन्ड राज एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माण हो रही भोजपुरी फिल्म “प्रीत के रीत” की शूटिंग शुरू कर दी गई । जी हाँ! भोजपुरिया फ़िल्म सिटी यानि कि उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में एक बार फिर यश एन्ड राज एंटरटेनमेंट ने अपनी फ़िल्म ‘ प्रीत की रीत’ की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसको निर्देशित कर रहे हैं आमिर सिद्दीकी और निर्माता हैं राकेश कुमार सिंह व सह – निर्माता प्रवीन कुमार हैं फिल्म के डी ओ पी प्रमोद पाण्डेय हैं। इस फ़िल्म के लेखक की कमान मनोज पाण्डेय व म्यूजिक की कमान भरत चौहान ने सम्भाली है।

वही एक्शन प्रदीप खड़का का हैं। फ़िल्म के कलाकारों की बात करें तो सुशील सिंह, कृष्णा मन्नू, आँचल पाण्डेय, पवन साहू, रवीना सिंह, पूनम मौर्या,राखी जायसवाल, सोनाली मिश्रा, मनोज द्विवेदी, सचिन सैनी,ज्योति जायसवाल, सोनाली मिश्रा,समीम खान सहित अन्य स्थानीय कलाकार नजर आयेंगे | स्पेशल थैंक्स जे नीलम का हैं। वही फिल्म प्रचारक अरविन्द मौर्या कर रहे हैं | फ़िल्म की शूटिंग सिनेमाहाल में रिलीज़ को ध्यान में रखते हुए बहुत बड़े पैमाने पर की जा रही है।

गौरतलब है कि यह फ़िल्म पूरे परिवार के साथ बैठकर देखने वाली होगी | यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रख कर बनाई जा रही हैं | वहीं निर्देशक आमिर सिद्दीकी ने फिल्म के निर्माता के बारे में कहा कि ‘ एक सुलझे हुए देखते हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस में फिल्म करने में बहुत सीखने को मिल रहा है। प्रोड्यूसर राकेश कुमार सिंह बिग लेबल पर बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म बना रहे हैं।

यह फ़िल्म टीवी चैनल से लेकर सिनेमा हॉल तक रिलीज करने के लिए बनाई जा रही है। ऐसे फ़िल्म प्रोड्यूसर को हमारे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत जरूरत है। फ़िल्म के प्रोडक्शन हेड गौरव पटेल व प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज गुप्ता हैं। तथा लोकल लाइन प्रोडक्शन नितिन भास्कर हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button