उत्तर प्रदेशलखनऊ

भारतीय जलवंशी महासभा ने मनायी निषाद राज जयन्ती

जार्गस पार्क से निषाद राज प्रमिा तक निकाली शोभा यात्रा

लखनऊ। निषाद राज चौराहा बालागंज में भारतीय जलवंशी महासभा उ०प्र० के तत्वाधान में शनिवार को महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज जयन्ती समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जार्गस पार्क से निषाद राज प्रमिा तक शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारो समाज के व्यक्त्तियों ने भाग लिया जिसकी अध्यक्षता सतीश कश्यप ने की मुख्य अतिथि दयाराम निषाद थे।  कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कश्यप निषाद के व्यक्तियों को एक जुट होना चाहिये तभी हम अपने अधिकारी प्राप्त कर सकते है।

महामंत्री इन्द्र प्रकाश कश्यप (इन्दू) एडवोकेट ने शिक्षा पर बल देते हुये कहा कि शिक्षा के द्वारा ही हमको अधिकार प्राप्त हो सकता है। डॉ० राजमोहन निषाद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा हमें अपने अधिकारी के लिये एक जुट होकर संघर्ष करना होगा अपने अध्यक्षीय भाषण में कश्यप एवं निषाद राज जयन्ती मनाई जाय, जिससे हम अपने पूर्वजो को याद कर सके तभी हमारे समाज का उत्थान हो सकता है।

कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार कश्यप ने किया जिससे समाज के लोगों में भारी उत्साह था तथा प्रसाद वितरण एवं विशाल मण्डारा भी आयोजित किया गया। जिससे समाज के लोगों मैं एक आशा की किरण जा है। विजय कुमार गौड़ एड० अजीत कश्यप, गोविन्द प्रकाश, लालू निषाद ने अपने विचार व्यक्ति किये।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button