उत्तर प्रदेशलखनऊ

क्षत्रिय समाज विरोध मार्च निकालकर सपा सांसद का करेगा विरोध

  • 8 अप्रैल को लखनऊ में जुटान

लखनऊ। राष्ट्र गौरव राणा सांगा के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन माफी मांगें नहीं तो परिणाम गंभीर होंगे। किसी को भी हमारे पूर्वजों का अपमान करने का हक नहीं है।

सपा सांसद रामजीलाल सुमन के विरुद्ध सामूहिक प्रतिरोध करने हेतु उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति ने प्रेस क्लब लखनऊ में सभी क्षत्रिय संगठनों एवं सामाजिक संगठनों की बैठक आहूत कर यह चेतावनी दी। बैठक में 14 क्षत्रिय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति के संयोजक प्रदीप सिंह बब्बू ने कहा कि आगरा की घटना के बाद सपा सांसद रामजी लाल सुमन के विरोध को दलित बनाम राजपूत बनाने का कुचक्र समाजवादी पार्टी द्वारा किया जा रहा है,जबकि राणा सांगा सिर्फ़ एक जाति के नहीं वरन पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। एक व्यक्ति द्वारा राष्ट्र के महानायकों का अपमान उत्तर प्रदेश का सर्व समाज किसी भी कीमत पर सहन नहीं कर सकता।

बैठक में क्षत्रिय संगठनों द्वारा यह सामूहिक निर्णय लिया गया कि आगामी 8 अप्रैल को 1090 चौराहे पर सुबह 10 बजे क्षत्रिय समाज सहित सर्व समाज के लोग एकजुट होकर, गाँधी की प्रतिमा हज़रतगंज तक पैदल मार्च निकाल कर रामजीलाल सुमन का विरोध करेगा और मांग करेगा कि रामजी लाल देश से माफ़ी माँगें।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश के लोग लखनऊ में इकट्ठा होकर इस विरोध मार्च में भाग लेंगे
इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर सिंह कुशवाह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह,राजपूताना शौर्य फाउंडेशन के महेन्द्र सिंह,
अखंड राष्ट्रवादी पार्टी के लालजी सिंह, माँ करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी, भारतीय क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष पंकज भदौरिया, श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह राठौर,राजपूताना महासभा के अध्यक्ष एके सिंह,राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के उदय भान सिंह,कृष्ण प्रताप सिंह अध्यक्ष क्षत्रिय कल्याण सेवा समिति,करुणेश सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा क्षत्रिय स्थल महासभा सम्पूर्ण भारत, कैलाश सिंह कछवाह,आदित्य सिंह राणा,अभिषेक सिंह,bआशीष सिंह, आलोक सिंह, अजीत प्रताप सिंह, अमृत सिंह राजपूताना महासभा विक्रम बीर सिंह, हरिशंकर सिंह, अमरेश सिंह फौजी, धनंजय सिंह राना, अरुण सिंह, अरविंद मोहन सिंह, प्रकाश सिंह, सुनील सिंह, विश्वदीप सिंह, कार्तिक सिंह, हिरण सिंह विक्की, संजीव सिंह, अभिराज सिंह चौहान, अमित राजपूत विकास शाही,बी एल सिंह ,डॉ॰ एस॰ पी॰ सिंह, रघुनाथ सिंह भदौरिया,शिव शंकर सिंह, सर्वेश सिंह, संजय सिंह त्रिलोकचंदी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button