उत्तर प्रदेशलखनऊ

EPFO की योजना से रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा, बोले अश्विनी कुमार- नए कामगार और उनके नियोक्ता होंगे लाभान्वित

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विनिर्माण क्षेत्र पर विशेष जोर देते हुए रोजगार सृजन, रोजगार क्षमता और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाने के लिए रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन (ईएलआई) को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत पहली बार रोजगार करने वाले कर्मचारियों को 15,000 रुपये तक मिलेंगे। नियोक्ताओं को अतिरिक्त रोजगार पैदा करने के लिए दो वर्ष की अवधि के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। इस अवधि में विनिर्माण क्षेत्र के लिए विस्तारित लाभ भी दिया जाएगा।

ईपीएफओ के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम अश्विनी कुमार गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत देश में 1.92 कर्मचारियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) से वेतन के अनुसार दो किस्तों में आनुपातिक प्रोत्साहन राशि व नियोक्ताओं को प्रोत्साहन राशि देने की कार्ययोजना बनी है। युवाओं को सीधा बैंक खातों में 15000 रुपये तक प्रोत्साहन लाभ मिलेगा। लखनऊ के परिक्षेत्र में आने वाले 7000 से 10000 तक नियोक्ताओं को दो वर्षों तक तथा विनिर्माण क्षेत्र के लिए चार वर्षों तक प्रति माह 3000 रुपये मिलने से रोजगार सृजन में बढ़ोत्तरी होगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button