उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरलखनऊ

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को मातृ शोक

  • अंतिम यात्रा में पहुंचे दोनों उप मुख्यमंत्रियों संग पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की माता भाग्यवती के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की पूजनीय माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कान्ता कर्दम, संतोष सिंह, सलिल विश्नोई, सत्यपाल सिंह सैनी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, बृज बहादुर, सुनीता दयाल, दिनेश कुमार शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, पद्म सेन चौधरी, मोहित बेनीवाल, धर्मेन्द्र सिंह, देवेश कोरी, त्रयंबक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, प्रियंका सिंह रावत, संजय राय, सुभाष यदुवंश, राम प्रताप सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, चन्द्रमोहन सिंह, मीना चौबे, अंजुला माहौर, विजय शिवहरे, शंकर लोधी, शकुन्तला चौहान, अनामिका चौधरी, पूनम बजाज, अर्चना मिश्रा, अमित वाल्मीकि, बंसत त्यागी, शिव भूषण सिंह, सुरेश पासी, अभिजात मिश्रा, डीपी भारती, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश सह मुख्यालय प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, धर्मेन्द्र राय, प्रियंक पाण्डेय, अभय प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डा. समीर सिंह, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, आलोक अवस्थी, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, अनिला सिंह, राकेश त्रिपाठी, प्रशान्त वशिष्ठ, संजय चौधरी, आनन्द दुबे, साक्षी दिवाकर, आलोक वर्मा, महामेधानागर, अवनीश त्यागी, राज कुमार जी, अशोक तिवारी जी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव तथा शिव कुमार पाठक ने भी प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की पूजनीय माताजी श्रीमती भाग्यवती जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

रविवार को भाग्यवती देवी का अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत पूरे प्रदेश से सैकड़ों लोग पहुंचे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button