उत्तर प्रदेशलखनऊ

मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं: आर.के. चतुर्वेदी

  • बलरामपुर अस्पताल में रक्तदान शिविर

लखनऊ। ऑल इंडिया पयाम ए इंसानियत फोरम द्वारा आज बलरामपुर अस्पताल लखनऊ में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्त दान शिविर में मदरसा नदवा तुल उलेमा लखनऊ के 50 छात्रों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आर. के. चतुर्वेदी (आई.जी) ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी इंसान की फ़िक्र करना और उस के सुख-दुख में काम आना यह पुण्य का काम है। हमारे देश में हर साल न जाने कितने ही लोग, सिर्फ समय पर रक्त न मिल पाने की वजह से अपनी जा गवां बैठते हैं।

उन्होंने कहा कि दुनिया के हर धर्म में सबसे बड़ा मानवता का धर्म है और ये संस्था सही मायने में इस कहावत को चरितार्थ कर रही है। इस अवसर पर सैय्यद अब्दुल अली हसनी नदवी ने कहा कि छात्रों ने रक्त दान कर मानवता के प्रति एक सच्ची मिसाल कायम की है। हमें लोगों को रक्त दान के प्रति ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। शिविर के दौरान अस्पताल के चिकित्सकों और पत्रकारों को मानवता के हित में उनके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संस्था के कोऑर्डिनेटर शफीक चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डायरेक्टर बलरामपुर अस्पताल, पूर्व डायरेक्टर बलरामपुर अस्पताल डॉ. राजीव लोचन, ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. हरिनाम विनोद सहित अस्पताल के कर्मचारी और संस्था के सदस्य मौजूद थे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button