उत्तर प्रदेशलखनऊ

अतिक्रमण के खिलाफ स्वास्थ्य भवन से कैसरबाग चौराहे तक चला संयुक्त अभियान, हटाए गए सड़क किनारे अवैध दुकानें और ठेले

लखनऊ : नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को जोन-1 के कैसरबाग क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें स्वास्थ्य भवन चौराहे से कैसरबाग बस अड्डे तक सड़क और फुटपाथ से अवैध दुकानें और ठेले हटाए गए। स्वास्थ्य भवन चौराहे पर सड़क किनारे रखे तख्त, टिन शेड और बेंच हटाकर जब्त कर लिए गए। कुछ लोगों ने विरोध किया तो पुलिस-प्रशासन ने समझाकर शांति करा दिया।

मंडलायुक्त कार्यालय से शहीद स्मारक, रेजीडेंसी बाउंड्री से डालीगंज पुल तक अतिक्रमण कर रखा गया पांच ट्रक सामान जब्त किया गया। दस्ते से आगे बढ़ते ही दुकानें फिर लग गईं। अभियान में जिलाधिकारी विशाख जी, संयुक्त पुलिस आयुक्त बब्लू कुमार और नगर आयुक्त गौरव कुमार मौजूद रहे।

गंदगी और अतिक्रमण करने वालों से 11 हजार वसूले

नगर निगम के अन्य जोन में भी मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और फुटपाथों से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाए गए। जोन 2 में गंदगी और अतिक्रमण करने वालों पर 9 चालान के माध्यम से 11,000 रुपये और प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान में 3 चालान करके 4,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। जोन 6 में जोनल अधिकारी के नेतृत्व में वार्ड हैदरगंज प्रथम एवं अम्बरगंज क्षेत्र में 30 ठेले, 8 गुमटी और 40 अस्थाई दुकानें हटाई गईं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button