उत्तर प्रदेशजौनपुर

सांसद प्रिया सरोज ने दिखाया बड़ा दिल, सड़क हादसे में घायल युवक के पिता को इलाज के लिए दिए रुपए

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में केराकत क्षेत्र के खुज्झी मोड़ पर हाल ही में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक आकाश यादव के इलाज में मदद के लिए मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने हाथ बढ़ाया और शनिवार को आकाश के पिता को नगद साढ़े तीन लाख रुपए दिये।

दुर्घटना में आकाश के दोनों पैर टूट गए थे और वाराणसी स्थित हेरिटेज अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनके कई बार ऑपरेशन करने पड़ेंगे। इस इलाज पर लाखों रुपये का खर्च आना तय है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आकाश की नाजुक स्थिति की जानकारी मिलते ही मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज और केराकत के विधायक तूफानी सरोज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से विस्तार से बातचीत कर इलाज की जानकारी ली।

सांसद प्रिया सरोज ने मौके पर ही आश्वासन दिया कि आकाश के इलाज पर जो भी खर्च आएगा, उसे वह स्वयं वहन करेंगी। इसके बाद आज सांसद प्रिया सरोज ने अपने जौनपुर स्थित आवास पर आकाश के पिता देवेंद्र यादव को बुलाया और उन्हें 03 लाख 50 हजार रुपये नगद दिलवाए। इस मदद से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को बड़ी राहत मिली है।

आभार जताते हुए आकाश के पिता देवेंद्र यादव ने कहा कि “हम गरीब लोग हैं, इलाज के लिए लगातार नगद पैसे की जरूरत पड़ रही थी। सांसद जी ने जिस प्रकार बड़ी धनराशि नगद दिलाई है, उससे हमारे बेटे के इलाज की उम्मीद जगी है। अब हमें विश्वास है कि हमारा बच्चा ठीक हो जाएगा।”

सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने अस्पताल जाकर हालात का जायजा लिया था। डॉक्टरों की टीम ने जो खर्च बताया था, उसे देखते हुए सहयोगी भगवती सरोज से नगद सहायता दिलवाई गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी जरूरत पड़ने पर हर संभव सहयोग किया जाएगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button