उत्तर प्रदेशलखनऊ

मऊ विधानसभा क्षेत्र में नहीं होगा उपचुनाव, अदालत से राहत मिलने के बाद अब्बास अंसारी को वापस मिली विधायिकी

बाहुबली स्व. मुख्तार अंसारी के पुत्र और मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता बहाल हो गई है। विधानसभा सचिवालय ने सोमवार को सदस्यता बहाली का आदेश जारी कर दिया। जारी आदेश में कहा गया है कि अदालत से राहत मिलने के बाद अब्बास अंसारी को फिर से मऊ विधानसभा क्षेत्र का वैध सदस्य माना जाएगा।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे ने उनकी सदस्यता बहाली का आदेश जारी कर दिया। बता दें कि मऊ से विधायक अब्बास अंसारी को स्थानीय अदालत ने बीती 31 मई को फौजदारी के मुकदमे में दो वर्ष की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गई थी।

अब्बास ने स्थानीय अदालत के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दाखिल की थी, जिसके बाद न्यायालय द्वारा उनकी सजा को निलंबित करने का आदेश दिया गया था। हाईकोर्ट से बीती 20 अगस्त को दिए गए आदेश के अनुपालन में विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता बहाली की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button