उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में छठ पूजा की तैयारी, बंधुवा तालाब का सफाई कार्य कराया गया शुरू

लखनऊ। सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड स्थित बंधुवा तालाब के छठ पूजा घाट पर गुरुवार को सफाई कार्य शुरू कर दिया गया है। तालाब से जलकुंभी निकालने के लिए पार्षद की ओर से तमाम मजदूर लगाए गए हैं, ताकि आगामी छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं को स्वच्छ जल और साफ-सुथरा घाट उपलब्ध हो सके। पार्षद रामनरेश रावत ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तालाब किनारे एक नए घाट का निर्माण भी अगले सप्ताह से प्रारंभ कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व क्षेत्र की आस्था और परंपरा से जुड़ा हुआ है, इसलिए किसी भी प्रकार की असुविधा श्रद्धालुओं को न हो, इसके लिए तैयारी समय से की जा रही है। विधायक राजेश्वर सिंह और महापौर सुषमा खर्कवाल के आशीर्वाद से यह कार्य उनकी देखरेख में कराया जा रहा है। पार्षद ने आश्वस्त किया कि छठ पूजा तक सभी सफाई और निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे, जिससे भक्तों को सुगमता और स्वच्छ वातावरण मिल सके।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button