उत्तर प्रदेशबरेली

दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामला, 5वें आरोपी का पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

बरेली: अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के मामले से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बरेली में पुलिस ने दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले पांचवें आरोपी का हाफ एनकाउंटर किया है। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। इस आरोपी ने दिशा पाटनी के घर की रेकी की थी। जानकारी के मुताबिक बरेली देहात के शाही थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी घायल हुआ है। घटना के बाद आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए भी नजर आया।

बता दें कि दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में अब तक पांच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इसमें से दो आरोपी एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं, तो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं अब एक अन्य आरोपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुआ है। बता दें कि दिशा पाटनी के घर पर बीते हफ्ते फायरिंग की घटना हुई थी। शूटरों ने 10 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाई थीं। गोली चलाने वाले दो आरोपी बीते बुधवार को यूपी के गाजियाबाद में एनकाउंटर में मारे गए थे। वहीं अब आज सुबह इसी मामले में दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ा गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button