उत्तर प्रदेशलखनऊ

चिकित्सा से जुड़े लोगों को मिला क्यूरा एक्सीलेंस अवॉर्ड्स

  • क्यूरा का उद्देश्य स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना है: हेमंत शर्मा

लखनऊ। राजधानी के कानपुर रोड स्थित एक होटल में रविवार को एक भव्य समारोह में क्यूरा आयुर्वेदिक एंड यूनानी लिमिटेड ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वितरकों, मेडिकल प्रैक्टिशनर्स और रिटेलर्स को “ब्रांड एक्सीलेंस अवॉर्ड्स” से सम्मानित किया। यह विशेष आयोजन कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए दस नवीनतम हर्बल उत्पादों की शानदार सफलता के उपलक्ष्य में किया गया। ये उत्पाद विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए पारंपरिक आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों पर आधारित हैं।

इस अवसर पर कंपनी के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक हेमंत कुमार शर्मा ने कहा “क्यूरा का उद्देश्य केवल हर्बल उत्पाद बेचना नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना है। आज जिन सहयोगियों को सम्मानित किया गया है, वे हमारे मिशन के सच्चे स्तंभ हैं। उनका समर्पण और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। इस दौरान दृष्टि सुधार,किडनी डिटॉक्स, डायबिटीज नियंत्रण,एसिड रिफ्लक्स, त्वचा और बालों की देखभाल एवं अन्य प्राकृतिक स्वास्थ्य समाधान कंपनी द्वारा वितरकों, चिकित्सकों और रिटेलर्स के लिए खोले गए प्री-बुकिंग पोर्टल को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली।

आदित्य मिहिर निदेशक क्यूरा ने बताया कि केवल दो सप्ताह में ₹2 करोड़ से अधिक की बुकिंग दर्ज की गई, जो कंपनी के उत्पादों के प्रति बाजार में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सम्मनित होने वालो में शोभित शुक्ला, असीम खान, रितेश अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, महताब अली, फ़ज़ल, असरार अहमद, डॉ विशाल सहित अन्य दर्ज़नो लोग शामिल थे। इस दौरान लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया जिसमें गुरजसप्रीत सिंह सिंह एजेंसियां शाहजहांपुर को वाशिंग मशीन, एसएस उद्यम मो. सलीम लखनऊ को रेफ़्रिजरेटर, ऐजाज़ ट्रेडर्स मोहम्मद असीम खान कानपुर को स्कूटी दी गई।

आदित्य मिहिर ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि कंपनी आने वाले समय में भी ऐसे समर्पित और उत्साही साझेदारों के साथ मिलकर प्राकृतिक स्वास्थ्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। क्यूरा आयुर्वेदिक एंड यूनानी लिमिटेड ने सभी स्वास्थ्य साझेदारों, चिकित्सकों और रिटेलर्स को आमंत्रित किया है कि वे इस “प्राकृतिक स्वास्थ्य क्रांति” का हिस्सा बनें और देश में समग्र स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा दें।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button