उत्तर प्रदेशलखनऊ

मीट कारोबारी के 30 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी, 1000 करोड़ का बिसनेस…ठिकानों को खंगाल रहे आयकर अधिकारी

उत्तर प्रदेश में एक मीट कारोबारी के 30 से अधिक ठिकानों पर आयकर और प्रर्वतन निदेशालय की टीम ने संयुक्त छापेमारी की है। जांच एजेंसियों ने संभल में मीट का कारोबार करने वाली इंडियन फ्रोजन फूड कंपनी के बरेली, हापुड़, मुरादाबाद, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत एक दर्जन से अधिक शहरों के 30 से ज्यादा ठिकानों को खंगाला है। छापेमारी में दिल्ली, लखनऊ और मुरादाबाद की टीमें भी शामिल हैं।

संभव है कि छानबीन अगले कुछ दिनों तक जारी रहे। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई कर चोरी, काले धन और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग यह भी पता लगा रहा है कि कंपनी द्वारा अनुमति से अधिक पशुओं का कटान तो नहीं किया जा रहा है। दरअसल, बीते वर्षों में मीट कारोबारी कंपनियों के ठिकानों पर छापे के दौरान इसके पुख्ता प्रमाण मिले थे, जिसमें स्थानीय प्रशासन और उप्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की संलिप्तता का भी खुलासा हुआ था।

दरअसल, इंडियन फ्रोजन फूड कंपनी का कारोबार लगभग 1000 करोड़ रुपये से अधिक का बताया जाता है। कंपनी द्वारा बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी अंजाम दिए जाने की शिकायतों के बाद जांच इकाई बीते कई दिनों से सुराग जुटा रही थी। इस संबध में प्रमाण मिलने के बाद छापे मारकर कागजी सुबूत जुटाए जा रहे हैं।

आयकर विभाग के 100 से अधिकारी एवं कर्मचारी पीएसी बल के साथ कंपनी के ठिकानों को खंगाल रहे हैं और संचालकों एवं निदेशकों से पूछताछ कर रहे हैं। फिलहाल इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। टीम ने सभी के मोबाइल, कंप्यूटर, दस्तावेज और रजिस्टर जब्त किए हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button