उत्तर प्रदेशलखनऊ

मिलावटखोरों पर शिकंजा: 802 किग्रा सिंथेटिक खोया फेंका, गड़बड़ी मिलने पर चार प्रतिष्ठानों को नोटिस, FIR दर्ज

त्योहारों को देखते हुए मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने बुधवार को अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य विजय प्रताप सिंह की टीम ने मिठाई और रिफाइंड के 15 नमूने लेकर 1.29 लाख रुपये मूल्य का 842 किग्रा खाद्य पदार्थ सीज किया। साथ ही 1.84 लाख रुपये कीमत का 802 किग्रा सिंथेटिक खोया नष्ट कर एक कारोबारी पर एफआईआर कराई।

टीम ने पारा क्षेत्र के आदर्श विहार कॉलोनी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान और खोया निर्माण इकाई पर छापा मारा। यहां 202 किग्रा स्किम्ड मिल्क पाउडर, 65 किग्रा मेज स्टार्च, 505 किग्रा सफेद पाउडर, 60 किग्रा माल्टोडेक्सट्रिन पाउडर और 10 किग्रा वनस्पति उत्पाद सीज किए गए, जो सभी मिलावटी पाए गए। नकली खोया बनाने पर कारोबारी दीपक कुमार उर्फ गोलू के खिलाफ पारा थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

साथ ही अन्य टीमों ने टेढ़ी पुलिया, मलिहाबाद, राजाजीपुरम और नादरगंज में प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। गुप्ता मिठाई शॉप मलिहाबाद से खोया, न्यू कमल स्वीट राजाजीपुरम से मिठाई, आरएन ग्लोबल नादरगंज से गरी गोला उत्पादों के नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। चार प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं मिलने पर चेतावनी देकर इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किए गए। विभाग ने कहा कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरों पर लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button